फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A memorandum of demands was submitted to the CM in protest against the Nagar Parishad

Hamirpur (Himachal) News: नगर परषिद के विरोध में सीएम को सौंपा मांगपत्र

Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बेला का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर परिषद नादौन में शामिल करने के विरोध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। उन्होंने तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर आपत्ति जताई और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वह नगर परिषद का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि केवल आवश्यक भाग को ही जरूरत के अनुसार नगर परिषद में शामिल किया जाए, बाकी भाग को इसमें शामिल न किया जाए। ग्रामीणों में किशोरी लाल, विपिन कुमार, सुनील शर्मा, पवन शर्मा, चंद कुमार, दिलबाग सिंह, मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्त गांववासियों की ओर से शिकायत पत्र सौंपकर उनसे निवेदन किया कि बेला पंचायत एक ऐतिहासिक पंचायत है, यह महाराजा संसार चंद्र कटोच वंशज द्वारा बसाया हुआ गांव है।
विज्ञापन

अगर इस पंचायत को नगर परिषद के साथ मिला दिया जाएगा, तो बेला गांव का इतिहास ही मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का भाग हो जाने से गरीब परिवारों को मनरेगा सहित कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed