फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A list of students who left school in the middle of the session will be prepared

Hamirpur (Himachal) News: सत्र के बीच में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों की तैयार होगी सूची

Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रमुखों को सूची के साथ स्पष्ट करना होगा स्कूल छोड़ने का कारण
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने जिलाभर के स्कूल प्रमुखों को जारी किए निर्देश
सरकारी स्कूलों में घटती विद्यार्र्थियों की सूची के चलते विभाग ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों में आधे शैक्षणिक सत्र के बीच में स्कूल छोड़ रहे विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। स्कूल प्रमुखों को स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों की सूची के साथ-साथ उनके स्कूल छोड़ने का कारण भी स्पष्ट करना होगा।
वहीं, कारण स्पष्ट न कर पाने वाले प्रमुखों से जबाव तलब किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने जिलेभर के 705 स्कूल प्रमुखों को सत्र के बीच में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों की सूची तैयार कर डाटा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सूची के तैयार होने के बाद स्कूल प्रमुखों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कारणों को लेकर चर्चा होगी। स्कूल छोड़ने के पीछे कारण सामान होने पर पढ़ाई से लेकर विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के समाधान में नई नीतियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों मेें लगातार घटती विद्यार्थियों की संख्या के चलते शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है। वहीं, पिछले कुछेक समय से सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के बीच में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सत्र के बीच में स्कूल छोड़ने पर विद्यार्र्थी परीक्षाएं भी नहीं दे पाते हैं। वहीं, उनका एक वर्ष खराब हो जाता है। स्कूल छोड़ने के पीछे अभिभावकों और बच्चों के पास कोई ठोस कारण भी नहीं होता है, इसलिए प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों के साथ स्कूल स्तर पर बैठकें आयोजित कर विद्यार्थियों को पुन: स्कूलों में पढ़ाई करवाने के लिए यह डाटा मांगा है, ताकि सभी बच्चों को एक सामान शिक्षा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

शैक्षणिक सत्र के बीच में स्कूल छोड़ रहे विद्यार्थियों का डाटा मांगा गया है। शिक्षा निदेशालय में स्कूलों की रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट में स्कूल प्रमुखों को विद्यार्र्थी के स्कूल छोड़ने का कारण स्पष्ट करना होगा, ताकि विद्यार्थी के स्कूल छोड़ने के कारणों का सही पता लगया जा सके।

अनिल कौशल, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर





समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed