{"_id":"68d6e680934b26d12003585b","slug":"a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-avahdevi-mata-temple-on-the-fourth-day-of-navratri-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-168027-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी माता मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी माता मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Sat, 27 Sep 2025 09:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। नवरात्र के पावन अवसर पर अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूसरे और तीसरे नवरात्र की अपेक्षा चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही जयकारों के साथ श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने अपनी पत्नी और चोलथरा की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने भी विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि होगी और माता रानी का दरबार भक्ति-भाव से सराबोर रहेगा।