{"_id":"694304ac1a6867a90b07debf","slug":"a-dog-bites-six-people-causing-fear-among-people-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-177169-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक कुत्ते ने छह लोगों को काटा, लोगों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक कुत्ते ने छह लोगों को काटा, लोगों में भय
Thu, 18 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
लदरौर/भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरवाड़ एवं झरलोग क्षेत्र में एक भूरे रंग के कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार को इस कुत्ते ने करीब छह लोगों को काट लिया।
इनमें एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उक्त कुत्ते ने खरवाड़ बाजार में तीन लोगों, झरलोग में एक व्यक्ति सहित अन्य जगह के दो और लोगों को काटा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते में रैबीज के लक्षण दिखे हैं। इस कुत्ते ने खरवाड़ बाजार में कुछ लावारिस कुत्तों को भी काटा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
कुत्ते के हमले में घायल लोगों की पहचान खरवाड़ पंचायत के सुरेश कुमार, लक्ष्मी, गायत्री देवी, निर्मला, कुसुमलता के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान भोरंज लाया गया। यहां पर इनका प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी रैबीज के टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, निर्मला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत खरवाड़ की प्रधान भागा देवी ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। पंचायत ने विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखने और उन्हें अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे कुत्तों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध जानवर की सूचना तुरंत पंचायत या प्रशासन को दें।
ग्राम पंचायत खरवाड़ के उपप्रधान मदन लाल कौशल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर तुरंत नियंत्रण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से भी संयम बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।
वहीं, बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि पीड़ितों को एंटी रैबीज टीके लगाएं है। एक मरीज को मेडिकल कॉलेज को रेफर किया है।