{"_id":"6a2471f417dd57a2be08332a","slug":"a-delegation-from-mangroli-village-placed-their-demands-before-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-196172-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंगरोली गांव के प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग के समक्ष रखी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंगरोली गांव के प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग के समक्ष रखी मांगें
Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंगरोली गांव की शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष समस्याएं रखते हुए। भाज
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की बणी पंचायत के मंगरोली गांव की शिव मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने समिति अध्यक्ष सुरेश बन्याल की अगुवाई में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान मंदिर समिति के वरिष्ठतम सदस्य 96 वर्षीय हरिचंद बन्याल ने अनुराग ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल से जुड़ी कई स्मृतियां और आत्मीय प्रसंग साझा किए। उन्होंने उस दौर के विकास कार्यों और जनता से जुड़े अनुभवों का भी उल्लेख किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग ठाकुर को मंगरोली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आने का आमंत्रण भी दिया। सदस्यों ने कहा कि यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी, लेकिन अनुराग ठाकुर के आत्मीय, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार से वे अत्यंत प्रभावित हुए।
विज्ञापन
मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र और मंदिर से जुड़ी विभिन्न मांगें भी सांसद के समक्ष रखीं। इस पर अनुराग ठाकुर ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नागरिक हरिचंद बन्याल, सरबण सिंह बन्याल, रणबीर सिंह बन्याल, रघुवीर सिंह बन्याल, दुनी चंद, करतार चंद तथा सरबजीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।