{"_id":"6849d2ad6a4c64192b0912b0","slug":"a-47-feet-long-irrigation-tank-will-be-built-in-bhalwani-with-rs-10-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-158203-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भलवानी में 10 लाख रुपये से बनेगा 47 फीट लंबा सिंचाई टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भलवानी में 10 लाख रुपये से बनेगा 47 फीट लंबा सिंचाई टैंक
Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भलवानी पंचायत में अब 25 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र वित्त पोशित वाटरशैड परियोजना के तहत पंचायत में सिंचाई टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 47 फीट लंबे, 27 फीट चौड़े और 11 फीट गहरे टैंक के निर्माण कार्य पर 10 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
इस टैंक को बरसात के दौरान बारिश और नाले के पानी से भरा जाएगा। टैंक का निर्माण कार्य शुरू होने से किसानों में काफी उत्साह है। भलवानी नाले के किनारे बन रहे टैंक में भूमिगत प्राकृतिक जल स्त्रोत से चारों ओर पानी के काफी स्त्रोत मिले हैं। इससे टैंक में साल भर पानी रहेगा।
टैंक में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए स्थानीय नाले के बहते पानी को भी इस टैंक में डालकर एकत्रित किया जाएगा, जिससे पानी का स्तर बढेगा। किसान प्रकाश चंद, कमलदेव, जगरनाथ, जगत राम, जय प्रकाश, मरचू राम, संजय कुमार, रिखी राम आदि ने कहा कि पचायत ने सिंचाई टैंक के निर्माण के लिए अच्छी जगह का चयन किया है।
विज्ञापन
टैंक के बनने से खेतों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे अनाज और सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं, इससे पूर्व नाले के पानी के कारण बरसात के मौसम में खेतों को काफी नुकसान होता था, लेकिन अब टैंक का निर्माण होने से राहत मिलेगी।
कोट
सिंचाई टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। टैंक में नाले के पानी को भी डाला जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए अधिक पानी मिलेगा। पंचायत की ओर से भविष्य में टैंक में मछली पालन की भी योजना है।
-अमनदीप, प्रधान, भलवानी पंचायत