{"_id":"20-65525","slug":"Hamirpur-65525-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल प्रतियोगिता में बधाणी टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल प्रतियोगिता में बधाणी टीम बनी विजेता
Hamirpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चंबोह में वॉलीबाल प्रतियोगिता सोमवार को समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में वधणी टीम विजेता रही, जबकि चंबोह की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये और पुरस्कार भेंट किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एडवोकेट संजीव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से कोई विशेष सुविध नहीं मिलती है। सरकार का खिलाड़ियों के प्रति उदासीन रवैया युवाओं को हताश करने वाला है। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संजीव कुमार ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत युवा देश है और किसी की नीति की सफलता के लिए युवाओं का सहयोग व भागीदार सबसे महत्वपूर्ण है। इस मौके पर चंबोह क्लब प्रधान विनित, विपन, सुनील कुमार, बंटी, राकेश, शशिपाल, नवीन, सिद्धार्थ, तारा चंद, ध्यान सिंह, ठाकुर कश्मीर सिंह व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फोटो नंबर एचएमपीपी01 कैप्शन:- विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि सामूहिक चित्र में।
विज्ञापन
फोटो नंबर एचएमपीपी01 कैप्शन:- विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि सामूहिक चित्र में।