फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 ग्राम चरस सहित एक दबोचा

50 ग्राम चरस सहित एक दबोचा

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत समताना में एक व्यक्ति से 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी प्रकाश चंद 26 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे गश्त पर थे। इस दौरान जब पुलिस टीम समताना पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे की तरफ भागने लगा। उसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम उजागर सिंह पुत्र चंदू राम निवासी समताना बताया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसकी अप्पर जैकेट की जेब से 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बड़सर में न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने चरस के आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed