फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो स्कूटर आपस में भिड़े, चार जख्मी

दो स्कूटर आपस में भिड़े, चार जख्मी

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस चौकी रक्कड़ के अंतर्गत कूहना गांव के पास दो स्कूटरों की टक्कर में चार घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। दो अन्य को नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर घायलों की पहचान अभिनय और आकाश निवासी डोडण के रूप में हुई है। इसके अलावा राम चंद और राकेश निवासी शांतला को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे अभिनय और आकाश निवासी डोडण स्कूटर पर कूहना की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य स्कूटर से उनकी टक्कर हो गई। दूसरे स्कूटर पर राम चंद व राकेश निवासी शांतला सवार थे। हादसे में चारों को काफी चोटें आई हैं। स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के सूचना स्थानीय लोगों ने आपातकालीन 108 नंबर पर दी। इसके चलते 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं। इसके चलते दोनों युवकों को टांडा रेफर कर दिया गया है। दो युवकों का नादौन अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। बीएमओ नादौन डा. अशोक कौशल का कहना है कि दो गंभीर घायल युवकों को टांडा रेफर कर दिया गया है। दो का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस थाना नादौन प्रभारी जसवीर कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि मामला रक्कड़ पुलिस चौकी का है, ऐसे में मामला रक्कड़ पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed