{"_id":"20-65456","slug":"Hamirpur-65456-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी एक्सचेंज एक हफ्ते से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी एक्सचेंज एक हफ्ते से ठप
Hamirpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी एक्सचेंज ठप पड़ गई है। एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लैंडलाइन फोन बंद पड़े हैं। बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने निगम से अवाहदेवी एक्सचेंज को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।
संगरोह, समीरपुर, बगवाड़ा, समलेड़ा, ऊटांबर, भमनोह, कोट लांगसा, चंबोह, डवोह, चुहाग, ललयार और अवाहदेवी गांवों के सैकड़ों लैंडलाइन फोन एक सप्ताह से बंद पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ओम प्रकाश शर्मा, भक्त राम, राम चंद, रत्न चंद, बिहारी लाल, बंसी लाल, विधि चंद, राजकुमार, बेसरी राम, प्रकाश चंद, बक्शी राम, कुलदीप चंद, गंगा राम, धर्म चंद, संजय कुमार, सुधीर चंदेल, आशा देवी, सपना कुमारी, ममता कुमारी, ज्योति, शिवानी, विमला देवी, उर्मिला देवी, कश्मीरी देवी, पुष्पा कुमारी ने बताया कि अवाहदेवी में बीएसएनएल का एक टावर लगा हुआ है। वह भी करीब साढ़े तीन वर्षों से खराब पड़ा है। इसके चलते बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी शोपीस बनकर रह गए हैं। उपभोक्ता लैंडलाइन फोन का ही ज्यादा प्रयोग करते थे। एक सप्ताह से लैंडलाइन फोन भी खामोश हैं। अपने सगे संबंधियों और दोस्तों को दीपावली और भैयादूज की शुभकामनाएं भी नहीं दे पाए। उपभोक्ताओं ने अवाहदेवी एक्सचेंज को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है।
..........
वोल्टेज ज्यादा आने से कार्ड जल गए हैं। ब्रॉडबैंड सेवा चल रही है, सिर्फ डायल टोन नहीं है। इसे भी जल्द ठीक किया जा रहा है।
-डीआर चौधरी, जेटीओ, टौणीदेवी