फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ओवरऑल चैंपियन बना धबीरी स्कूल

ओवरऑल चैंपियन बना धबीरी स्कूल

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में मंगलवार को अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेताओं को मुख्यातिथि केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सम्मानित किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल का रजनीश प्रथम, टिप्पर स्कूल का मुनीष द्वितीय और नादौन स्कूल का चमन तृतीय स्थान पर रहा। 10 हजार मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल का शशीकांत प्रथम, ककड़ियार स्कूल का रजत व राजेश द्वितीय और टिप्पर स्कूल का हरीश कुमार तृतीय स्थान पर रहा। जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में नाल्टी स्कूल का रजत प्रथम, नाल्टी स्कूल का प्रदीप द्वितीय और झगड़ियाणी स्कूल का अनिल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में भूंपल स्कूल की शिवानी प्रथम, धबीरी स्कूल की अनु द्वितीय और धबीरी स्कूल की रेखा तृतीय स्थान पर रही। 5 हजार मीटर दौड़ में ककड़ियार स्कूल की विशाखा कुमारी प्रथम, ककड़ियार स्कूल की पूनम कुमारी द्वितीय और धबीरी स्कूल की अंबिका तृतीय स्थान पर रही। जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में धबीरी स्कूल की अल्का प्रथम, जोल सप्पड़ स्कूल की निशा द्वितीय और वोहणी स्कूल की शालिनी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में लड़कों के ओवरऑल प्रदर्शन में ककड़ियार स्कूल प्रथम और नादौन स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में ओवरऑल प्रदर्शन धबीरी स्कूल का रहा और ककड़ियार स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा, पूनम शर्मा, सुनील कुमार कपिल, अशोक चौहान, वेद प्रकाश, प्रवीण कुमार, सुरजीत ठाकुर, संदीप शर्मा, राजेश कुमार, सुनीता शर्मा, रीता कुमारी, संदीप ढटवालिया, प्रदीप कुमार सहित स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed