{"_id":"20-62951","slug":"Hamirpur-62951-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़के के दोनों ओर खुदाई से घरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़के के दोनों ओर खुदाई से घरों को खतरा
Hamirpur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाईपास रोड पर की गई खुदाई के कारण सड़क के दोनों ओर स्थित लोगों की घरों और जमीनों को खतरा पैदा हो गया है। कहीं नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है तो कहीं खुदाई की गई मिट्टी से पुराने नाले बंद कर दिए हैं। बाईपास के लाहलड़ी गांव के पास पुराने नाले पर पुलिया का निर्माण किया गया है। नाले से पानी की निकासी के लिए पाईप भी डाली गई है, लेकिन पुलिया के मुहाने पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इससे पानी नाले से न गुजकर लोगों की जमीन में घुस रहा है। जिससे पानी से लोगों की जमीन का कटाव शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों जसवंत सिंह पटियाल, शांता पटियाल, वकील सिंह, पुरषोत्तम सिंह, तुलसी देवी, बलदेव सिंह, जोगिंद्र सिंह, सपना देवी, माया देवी आदि ने बताया कि जिस स्थान पर पुलिया बनाई गई है वहां पर नाला हुआ करता था। जिसे बाईपास की खुदाई के बाद मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उनकी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।
बाईपास निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानोें पर डंगे नहीं लगाए गए हैं जिससे लगातार भूमि कटाव हो रहा है। कई स्थानों पर लोगों के घरों को खतरा हो गया है।
नालियों के अधूरे निर्माण कार्य के कारण बाईपास पर बनाए गए पुल के दोनों तरफ का पानी पुल के साथ गिर रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि अधूरे पड़े बाईपास निर्माण को जल्द निपटाया जाए। जिन स्थानों पर डंगे व नालियों की जरूरत है, वहां पर जल्द कार्य करवाये जाएं। जिन नालों को मिट्टी डालकर बंद किया गया है उनको जल्द खुलवाया जाए।
एनएच के एसडीओ मनोज कुमार का कहना है कि बाईपास में टूटी हुई नालियों का जल्द निर्माण कर दिया जाएगा। बंद पड़े नाले की स्वीकृति स्थानीय लोगों ने ही दी थी। अगर गांव के लोग बंद नाले का विरोध कर रहे हैं तो जहां तक सरकारी भूमि होगी वहां तक मिट्टी को हटा दिया जाएगा।