{"_id":"20-62950","slug":"Hamirpur-62950-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिर कर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिर कर महिला की मौत
Hamirpur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज थाना के अंतर्गत मुंडखर में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर मंडी जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी (40) पत्नी करतार सिंह निवासी गांव चौकी मथान अपने बेटे अनिल के साथ बाइक पर मंडी जा रही थी। मुंडखर पंचायत के चाहव के पास महिला बाइक से गिर गई। इससे महिला के सिर में चोटें लगीं। महिला को सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, थाना प्रभारी ओम चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी ओम चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है।