{"_id":"20-62946","slug":"Hamirpur-62946-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड की साइट में खराबी, पंजीकरण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड की साइट में खराबी, पंजीकरण ठप
Hamirpur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साइट में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं हो रहा है। बोर्ड छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। ऐसे में साइट खराब होने से सभी छात्र निर्धारित समय अवधि में रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएंगे, इस पर असमंजस है। अध्यापकों को पंजीकरण करने में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ स्कूलों में आईटी टीचर न होने के कारण भी ऑनलाइन कार्य करने में बाहरी लोगों की सहायता लेनी पड़ रही है। कुछ स्कूलों में ब्राडबैंड सेवा ही ठप है।
शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। हर स्कूल को अलग आईडी पासवर्ड दिया गया है, लेकिन बोर्ड की वेबसाईट में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं हो रहा है। कुछ स्कूलों में पिछले करीब एक सप्ताह से रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं हो रहा है। कुछ स्कूलों में अभी तक एक भी छात्र की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अगस्त है ऐसे में बोर्ड द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भी ऑनलाइन भरे जाने हैं।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि वेबसाइट नहीं चलने के बारे मेें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही तकनीकी खराबी को दूर करवानेे के लिए बोर्ड प्रबंधन के साथ बात की जाएगी।