{"_id":"20-53921","slug":"Hamirpur-53921-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौज मस्ती पर राजनीति भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौज मस्ती पर राजनीति भारी
Hamirpur
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मेले में बच्चों की मौज मस्ती पर नेतागिरी भारी पड़ गई। नगर परिषद ने कांग्रेस की रैली के मद्देनजर बाल स्कूल मैदान में चल रहे मेले के आयोजक को तामझाम समेटने के आदेश जारी कर दिए हैं। आयोजकों को 20 दिसंबर तक का समय दिया गया है। जबकि मेला आयोजक ने 23 तक की अनुमति ली थी।
स्थानीय बाल स्कूल के मैदान पर चल रहे मेले के आयोजकों को 20 दिसंबर तक मैदान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर ने नोटिस जारी कर मैदान को खाली करने के लिए कहा है। नोटिस शनिवार को जारी किया गया है। 25 दिसंबर को प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर हमीरपुर में कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के आयोजन के चलते आयोजकों को मैदान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। मेला आयोजकों द्वारा तीन दिसंबर से 23 दिसंबर तक मेला आयोजन की अनुमति ली गई थी। आयोजकों से 18 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया तय किया गया है।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से मैदान को 20 दिसंबर तक खाली करवाने के निर्देश मिले हैं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मेला आयोजकों को मैदान खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है। नोटिस में 20 दिसंबर तक मैदान खाली करने के लिए कहा गया है। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के चलते यह निर्णय लिया गया है।