{"_id":"20-41548","slug":"Hamirpur-41548-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत से गुस्साए परिजनों का थाने में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत से गुस्साए परिजनों का थाने में बवाल
Hamirpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। यहां के बीड बगेहड़ा में विवाहिता की मौत ने तुल पकड़ लिया है। मौत से गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर डाला। इससे पहले लोग सड़कों पर उतर आए। वीरवार को थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को विवाहिता के परिजनों को जैसे ही दोसड़का नाले में शव मिलने की सूचना मिली। गुस्साए परिजन सुजानपुर पहुंच गए और विवाहिता के दोषी ससुरालियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सुजानपुर तथा हमीरपुर सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन से यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। देर रात करीब नौ बजे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया गया। वीरवार को दोबारा विवाहिता के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर थाने का घेराव किया। माता लता देवी, पिता ईश्वर सिंह नानी दरोमती देवी, भाई वीर सिंह सहित महिला मंडल घन्मारा प्रधान वीना देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के ससुराली काफी समय से दहेज के लिए तंग कर रहे थे। मां लता देवी ने बताया कि फोन पर धमकियां भी देती थी। भाई वीर सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले में कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पता चला है कि पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केजी कपूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता के परिजनों को शांत करवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
---
फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम तथ्य
मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा ले लिया है और पुलिस के सहयोग से अहम तथ्य जुटा लिए हैं। रिपोर्ट जल्द ही पुलिस प्रशासन को सौंप दी जाएगी। विवाहिता के परिजनों ने मामले को हत्या बताया है। इसके चलते फोरेंसिक टीम ने मौके का दौर कर अहम सबूत जुटा लिए हैं। पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुजानपुर प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस मामले कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
---
फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम तथ्य
मंडी से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा ले लिया है और पुलिस के सहयोग से अहम तथ्य जुटा लिए हैं। रिपोर्ट जल्द ही पुलिस प्रशासन को सौंप दी जाएगी। विवाहिता के परिजनों ने मामले को हत्या बताया है। इसके चलते फोरेंसिक टीम ने मौके का दौर कर अहम सबूत जुटा लिए हैं। पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुजानपुर प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस मामले कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन