फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला का 10वां जनमंच कार्यक्रम गलोड़ में आज

जिला का 10वां जनमंच कार्यक्रम गलोड़ में आज

Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन का तीसरा और जिले का दसवां जनमंच कार्यक्रम गलोड़ में 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि जनमंच में वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जनमंच में ग्राम पंचायत गलोड़ खास, लहड़ा, उट्टप, हड़ेटा, सरेड़ी, गोइस, फाहल, मैड़, पनयाली, कश्मीर, गाहली को चिह्नित किया गया है। कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनमंच से पूर्व इन पंचायतों में उद्यान, उद्योग, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर भी लगाए गए। उपायुक्त ने कहा कि लोगों से प्राप्त शिकायतों को ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से अपलोड कर संबंधित विभागों को पहुंचाई जा रही हैं ताकि, दस दिनों के भीतर इन शिकायतों का निराकरण किया जा सके। जनमंच में सभी विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed