{"_id":"5c6c3372bdec2273ac45f01f","slug":"91550594930-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तर पर बनाए जाएं रविदास भवन : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तर पर बनाए जाएं रविदास भवन : सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अणु, गांधी चौक से गोड़ा तक निकाली रथ यात्रा
जिला स्तर पर बनाए जाएं रविदास भवन : सभा
हमीरपुर में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। रविदास जयंती समारोह जिला हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आकर्षण रविदास सामाजिक न्याय रथ यात्रा रही। यह रथ यात्रा हमीरपुर से अणु कलां, अणु खुर्द, डिग्री कॉलेज, गांधी चौक, भोटा चौक, बस स्टैंड से होते हुई गुजरी। रविदास जयंती पर पुलवामा में सैनिकों की शहादत पर गांधी चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे। राष्ट्रीय दलित नेता डॉ. ओंकार सिंह भाटिया तथा जय भीम युवा मंडल अणु हमीरपुर ने गांधी चौक पर रथ यात्रा का स्वागत किया। भोटा चौक में वाल्मीकि सभा ने लंगर भी लगाया तथा वाल्मीकि सभा के प्रधान राजू राम ने रविदास महाराज के रथ यात्रा का स्वागत किया।
समाजसेवी गोड़ा निवासी लोंगू राम के निवास स्थान पर रथ यात्रा का समापन किया गया। रथ यात्रा में भारी संख्या में लोगों में उत्साह पाया गया। वहीं, एकजुट होकर रविदास की शिक्षाओं के प्रचार और प्रसार पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि रविदास साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा जिला मुख्यालयों पर रविदास भवन बनाए जाएं। कार्यक्रम को सोशल वेलफेयर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान, रविदास महासभा के जिला महासचिव पवन कुमार, सफल डोगरा, उत्तम चंद, चुन्नीलाल विपन, बंटी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।