{"_id":"5c6adb68bdec2273771f3bdb","slug":"91550506856-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरू में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरू में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते ककरू गांव में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शव गृह में पहचान के लिए रख दिया है। पुलिस थाना हमीरपुर की टीम शनिवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को ककरू गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में गिरा हुआ दिखा। जिसके मुंह व नाक से खून बह रहा था।
पुलिस की टीम ने उक्त अचेत व्यक्ति को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी लंबाई करीब पांच फीट आठ इंच, रंग गेहुंआ, उसने काले रंग की जैकेट, सफेद और आसमानी नीले रंग की कमीज और नीली जीन्स पहनी हुई थी। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए प्रदेश के सभी पुलिस थानों में उसकी फोटो और पहचान भेज दी है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि शनिवार रात को पुलिस में व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शव गृह में रखा गया है।