{"_id":"5bc6234bbdec226993577cfa","slug":"91539711819-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के प्राइमरी और मिडल स्कूलों में लगाए जाएं सौर ऊर्जा पैनल : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के प्राइमरी और मिडल स्कूलों में लगाए जाएं सौर ऊर्जा पैनल : सुरेश
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि शिक्षक वर्ग को अनावश्यक कार्यों से दूर रखा जाए ताकि, वह शिक्षण कार्य में ज्यादा समय दे सकें। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि पुरानी पेंशन योजना को जल्द लागू किया जाए। कौशल ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग ने स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी, वोट बनाने का कार्य 30 अक्तूबर तक दे रखा है। इससे शिक्षक वर्ग मानसिक रूप में परेशानी झेल रहे हैं। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग खराब परीक्षा रहने पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दे रहा है।
उन्होंने शिक्षा विभाग के इन आदेशों का विरोध किया है। कौशल ने कहा कि सरकार सबसे पहले प्राइमरी और मिडल स्कूलों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए क्योंकि, प्राइमरी और मिडल स्कूलों के बिजली के बिलों का भुगतान विभाग की ओर से नहीं किया जाता। स्कूलों को स्वयं बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में लागू करने का कर्मचारी हित में जल्द फैसला लिया जाए। जल्द ही हमीरपुर में संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व में रहे संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा और भावी रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान संघ के जिला हमीरपुर अध्यक्ष यशवंत पठानिया, पवन रांगड़ा भी उपस्थित रहे।