फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गुरु-शिष्य की परंपरा का मर्म समझें : विजय

गुरु-शिष्य की परंपरा का मर्म समझें : विजय

Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बड़ा(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में बुधवार को वार्षिक समारोह ‘बोधी कला उत्सव’ धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्यातिथि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने सुर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के की पूजा कर उत्सव का शुभारंभ किया। सर्व प्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना ’वीणा वादनी वर दे प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में गुरु का महत्व सर्वाधिक होता है।
विज्ञापन

बिना गुरु ज्ञान नहीं मिलता। उन्होंने छात्र शक्ति को गुरु-शिष्य की परंपरा का मर्म समझाते हुये सतत् परिश्रम, सच्ची लग्न से उन्नति की बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पीटीए प्रधान बलदेव चौधरी, उप प्राचार्य डॉ. बलवंत ठाकुर, डॉ. चंदन , प्रो. रजिंद्र शर्मा, डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. विजय कुमार, प्रो. बाल कृष्ण जुनेजा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजय शर्मा, प्रो. सरोज कंवर, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. रीतिका जंवाल, प्रो. रुचि, प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, प्रो. सपना राणा, प्रो. अभिनंदन जैन, प्रो. योगेश कौंडल, प्रो. हेम लता, प्रो. पीतांबर, अधीक्षक अजय शर्मा, संजीव कुमार, दीपक कुमार, मनीश आनंद, गुलशन सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लोकगीत स्पर्धा में आदर्श प्रथम
इस मौके कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नरेंद्र कुमार, अजय डोगरा और रेखा ठाकुर ने बतौर जज शिरकत की। लोकगीत में प्रथम आदर्श, दूसरे स्थान पर अभिषेक और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहे। गजल में प्रथम अभिषेक दूसरे पर आदर्श और तीसरे मुकेश रहे। स्किट में प्रथम बीसीए संकाय, दूसरे पर बीबीए और तीसरे पर बीएससी संकाय रहे। फोक डांस में प्रथम शिवानी और सहेलियां, दूसरे पर रीतिका और सहेलियां रहीं। फैंसी ड्रेस में प्रथम दीक्षा, दूसरे स्थान पर अरुण शर्मा और तीसरे पर तनू शर्मा रहे। पोस्टर मेकिंग में प्रथम ज्योति ठाकुर और दूसरे स्थान पर शिवाली रही। रंगोली में प्रथम शिवानी, प्रिया दूसरे और रीतिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed