फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम

सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम

Tue, 27 Feb 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरुषि प्रथम, वीना दूसरे और रुपाली तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रजनी प्रथम, प्रियंका दूसरे और वीना तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीरज प्रथम, सौरव द्वितीय और शिव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में सौरव प्रथम, सौरभ ठाकुर द्वितीय और विश्वा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग के शॉर्ट पुट मुकाबले में आरुषि प्रथम, ईशु दूसरे और वीना तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में सौरव ठाकुर प्रथम, अमन दूसरे और निशांत तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के सिंगल बैडमिंटन मुकाबले में में ईशा कुमारी और डबल में मोनिका और सोनम प्रथम स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के सिंगल मुकाबले में अनिल कुमार प्रथम, डबल मुकाबले में सौरव व साहिल प्रथम रहे। महिला वर्ग की डिस्कस थ्रो में ईशु और पुरुष वर्ग में निशांत प्रथम रहे। टेबल टेनिस में दिव्या शर्मा और सौरव प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी, डॉ. संजीव, प्रो. विक्रम, संजय, मनोज डोगरा, राजीव, रमन, रोहित, नरेंद्र, विजय, ईशा, अनीता, अंजना, सरोज और अंजू सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed