{"_id":"5a79dfe64f1c1b8e268b897e","slug":"91517936614-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानफाड़ू आवाज वाले बुलेट मोटरसाइकिल होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानफाड़ू आवाज वाले बुलेट मोटरसाइकिल होंगे जब्त
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में अब बुलेट मोटरसाइकिल के ध्वनि प्रदूषण पर शीघ्र ही अंकुश लगने वाला है। पुलिस लाइन हमीरपुर में मंगलवार को मासिक क्राइम बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला के सभी पुलिस थाना व चौकियों के प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। बुलेट की साइलेंसर को बदलकर अत्यधिक आवाज निकालने का शौक रखने वाले दोपहिया चालकों पर अब कार्रवाई होगी। ऐसे बुलेट मोटरसाइकिल को अब चालान के साथ ही जब्त कर लिया जाएगा। बीते कुछ महीनों से जिला में कान फाड़ू बुलेट मोटरसाइकिल चालकों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इससे बीमार लोगों, बुजुर्गों व बच्चों समेत अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूल के समीप सड़क से गुजरने पर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने इसके लिए जिला के सभी पुलिस थानों व चौकियों के प्रभारियों समेत यातायात पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश देते हुए अपने अपने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला के नदी नालों व खड्डों में होने वाले अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा। इसके अलावा हफ्ते में दो बार कम्युनिटी पुलिसिंग की बैठकें संबंधित थाना प्रभारी की अध्यक्षता में होंगी। बैठक में डीएसपी रेणू शर्मा, डीएसपी बड़सर धर्मचंद वर्मा, एसएचओ हमीरपुर जगदीश चंद, एसएचओ भोरंज राजीव कुमार समेत अन्य थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।