फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चार साल से बोरपंप व पाइप लाइन जोडने को बजट नहीं दे पाया विभाग

चार साल से बोरपंप व पाइप लाइन जोडने को बजट नहीं दे पाया विभाग

Thu, 02 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। आईपीएच विभाग बड़सर चार वर्ष से बोर पंप व पाइप लाइन जोड़ने के लिए बजट मुहैया नहीं करवा पाया है। आईपीएच विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बड़सर कस्बा के पास आठ इंच के तीन बोर निकाले गए थे। इन बोर पंप से तीन पंचायतों के के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलना था। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया है। आईपीएच विभाग बड़सर ने राजकीय प्राथमिक स्कूल बड़सर, डिग्री कॉलेज बड़सर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बड़सर के पास आठ इंच के बोर निकाले थे तथा इनमें पंप डालने तथा पाइप लाइन से योजनाओं को टैंकों से जोड़ने का प्रावधान किया गया था। इससे तीन पंचायतों बड़सर, भकरेड़ी, बल्याह के गांवों बरोली, मैहरे, कौहवा, भकरेड़ी, बिरसवीं, कसवाड़ व डायपुर सहित कई गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से होनी थी।
विज्ञापन

विभाग बोर करने के उपरांत मोटर पंप व पाइप लाइन से नहीं जोड़ पाया। विभाग ने दो बोर पंप को पाइप लाइन से जोड़ दिया है, लेकिन अभी तीन बोर पंप को जोड़ा जाना शेष रह गया है। उक्त गांवों के लोगों को पेयजल किल्लत के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि क्षेत्र के लोगों ने बोर में पंप डालने की कई बार मांग की लेकिन लोगों की यह मांग पूरी नहीं हो पाई। भकरेड़ी पंचायत प्रधान सलोचना बन्याल, बड़सर पंचायत प्रधान आत्मा राम, विनोद कुमार, संजीव कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित कई लोगों ने विभाग से बोर पंप से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। आईपीएच विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता का कहना है कि बोर पंप के बजट का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति को भेजा है। बजट मुहैया होने पर बोर पंप व पाइप लाइन जोड़ने का कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed