{"_id":"6012ef8c8ebc3e54503e4f83","slug":"9-7-grams-of-opium-29-grams-of-charas-recovered-from-shopkeeper-in-bhota-hamirpur-hp-news-sml3590997181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में दुकानदार से 9.7 ग्राम अफीम, 29 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा में दुकानदार से 9.7 ग्राम अफीम, 29 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
हमीरपुर।
पुलिस थाना सदर की टीम ने भोटा में एक दुकानदार से 9.7 ग्राम अफीम और 29 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी हमीरपुर शहर का ही निवासी है और भोटा कस्बे में दुकान करता है। सदर पुलिस की टीम ने वीरवार को भोटा में यातायात जांच के लिए नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर जब तलाशी ली तो उससे अफीम और चरस बरामद हुई है। पूछे जाने पर आरोपी ने अपना नाम राजेश निवासी वार्ड नंबर दस हमीरपुर बताया।
आरोपी भोटा में दुकान करता है। कार्यकारी थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।