{"_id":"5c742108bdec224c0b48a639","slug":"81551114504-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड सुजानपुर पर नहीं लगेगा कोई नया खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड सुजानपुर पर नहीं लगेगा कोई नया खोखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। बस स्टैंड सुजानपुर पर अब वही खोखे लगाए जाएंगे जो नाली निर्माण कार्य के चलते हटाए गए थे। बस स्टैंड के पास किसी भी तरह का नया कोई खोखा नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही जो खोखे लगाए जाएंगे, उनका साइज 6 फीट से ज्यादा नहीं होगा। सुजानपुर बस स्टैंड पर नाली निर्माण कार्य लगाने के लिए सुजानपुर प्रशासन ने दुकानदारी कर रहे खोखा मालिकों को कुछ दिन के लिए यहां से शिफ्ट किया था। उन्हें किसी अन्य स्थान पर दुकानदारी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नाली का निर्माण कार्य पूरा होते ही कुछ एक खोखा मालिकों ने बिना किसी से आज्ञा लिए रात के अंधेरे में अपने निर्धारित स्थल पर खोखे लगाना शुरू कर दिए। इसकी सूचना जैसे ही नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को लगी तो उन्होंने मौके पहुंचकर खोखा धारकों को ऐसा न करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खोखा धारकों को कहा कि उपमंडल अधिकारी सुजानपुर इस पर निर्देश देंगे। इसके बाद ही खोखे लगाए जाएंगे। बहरहाल उपमंडल अधिकारी ने नगर परिषद अध्यक्ष को कार्यालय में बुलाकर शीघ्र खोखे लगवाने को कहा है और इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि कोई भी खोखा 6 फीट से ज्यादा न हो और खोखा लगाने से पहले नाली के ऊपर लोहे का जंगला लगाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह ने कहा कि जो खोखे उठाए गए थे, वही फिर से लगाए जाएंगे। नया कोई भी खोखा नहीं लगेगा। इसके लिए नियम और शर्तें निर्धारित की गई है, नगर परिषद को शीघ्र खोखे लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।