फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खाली पदों को न भरने पर लोस चुनावों का बहिष्कार करेंगे युवा

खाली पदों को न भरने पर लोस चुनावों का बहिष्कार करेंगे युवा

Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। टेट पास बेरोजगार शास्त्री अध्यापकों ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में शास्त्री अध्यापकों के सैकड़ों रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के लिए सरकार से अधिसूचना जारी करने की मांग की है। इस वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि 375 पदों को भरने के लिए सरकार ने स्वीकृति तो प्रदान कर दी है लेकिन, अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शास्त्री अध्यापकों के पदों की अधिसूचना शीघ्र जारी नहीं की तो बेरोजगार शास्त्री अध्यापक आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि छात्रों की परीक्षाएं सिर पर हैं और स्कूलों में अध्यापकों का अभाव है। ऐसी स्थिति में उनके वार्षिक परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। टेट पास बेरोजगार शास्त्री अध्यापकों दीपक शर्मा, संदीप कुमार, सतीश कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार, जगजीत सिंह, लेख राज शर्मा, मोनिका, संजय शास्त्री, अवनीश शर्मा, निशा, शशि बाला, प्रियंका, सपना, प्रतिभा, दिनेश शर्मा और श्याम आदि ने कहा कि शास्त्री अध्यापकों के पदों को भरने की शीघ्र अधिसूचना जारी की जाए। प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकार को स्कूलों में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिए हैं। जिनमें से सरकार ने टीजीटी के विभिन्न वर्गों के पदों को भरने की विज्ञप्ति भी जारी कर दी है, लेकिन शास्त्री अध्यापकों के नए आरएंडपी नियमों में संशोधन नहीं किया गया है। जिसके चलते हजारों टेट पास शास्त्री अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed