{"_id":"5bcb6bfcbdec2269b8462e36","slug":"81540058108-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदिती राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिती राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा अदिति सडयाल का राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अदिति ने जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। कांगड़ा में 23 से 25 अक्तूबर तक होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अदिति हिस्सा लेंगी। प्रधानाचार्य डा. सुमनलता ने अदिति और उसके माता पिता को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ स्कूल प्रबंध निदेशक तारा चंद और उपप्रधानाचार्य प्रो. विकास दीक्षित और रेशमा ने अदिति को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन