{"_id":"5bcb6a53bdec2269b51829f3","slug":"81540057683-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण के दरबार में अप्सराओं का नृत्य रहा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण के दरबार में अप्सराओं का नृत्य रहा आकर्षण
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
चौरी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के चौरी कस्बे में प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चबूतरा वार्ड बीना कपिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब के संस्थापक रोशन लाल कौंडल ने मुख्य अतिथि को शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने आए हुए सभी राम भक्तों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया तथा सबको बधाई दी।
शुक्रवार को रामलीला का आकर्षण का केंद्र खरदूषण की फौज का भंगड़ खाना, रावण के दरबार में अप्सराओं का नृत्य, रावण की ओर से सीता का हरण और गिद्धराज जटायु से युद्ध आदि दृश्य रहे। इन दृश्यों पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इस मौके पर क्लब के प्रधान ओंकार चंद, उपप्रधान सुमन, कोषाध्यक्ष कमल, मंच सचिव अनिल शामा व मदन लाल, अनिल कतना, अश्विनी शामा, बचन, पवन, विचित्र, दीपू और राजू आदि उपस्थित रहे।