फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रंगस में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टर, हो रहा अवैध खनन

रंगस में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टर, हो रहा अवैध खनन

Thu, 10 May 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा रहा खनन माफिया
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत रंगस कस्बे में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। ऐसे ट्रैक्टर चालक क्षेत्र की खड्डों में अवैध खनन कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालकों ने पकड़े जाने के डर से वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगाई है। अगर ट्रैक्टर खड्ड में हों और खनन विभाग या पुलिस की टीम निरीक्षण पर आए तो बिना नंबर वाले इन ट्रैक्टरों को मौके पर से दौड़ाना आसान रहता है। वहीं, इसके अलावा अन्य कई वाहनों में भी नंबर प्लेट और इंश्योरेंस नहीं है। रंगस में वाहन चालक यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां और ट्रैक्टर रंगस बाजार के पास खड़े रहते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि बिना नंबर प्लेट से चल रही गाड़ियों के मालिकों पर शिकंजा कस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। महेंद्र ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेे वाले वाहन चालकों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed