फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला

सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला

Mon, 05 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रबंधन और मानविकी विभाग, राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर में प्रो. आरके दत्ता की अध्यक्षता में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन का विषय रोडमैप फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल इकोनॉमी रहा। सम्मेलन के आयोजक सचिव डॉ. मनोज शर्मा और संयुक्त सचिव अमन शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय सम्मलेन में विषय-आधारित शोध-पत्र प्रस्तुत किए। जिनको देश के प्रख्यात संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्यों के विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के शोधार्थियों और प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सम्मलेन में प्रो. एचआर शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. एनएन शर्मा, डॉ. अभिज्ञान भट्टाचार्य, डॉ. महेंद्र बाबू, डॉ. मोनिका कश्यप और प्रो. प्यार चंद ने तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की। प्रो. प्यार चंद ने अपने व्याख्यान में सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन और मानविकी विभाग के प्रमुख डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन ने युवा शोधार्थियों और प्रतिभागियों को उनके द्वारा आर्थिक और व्यवहारिक चुनौतियों पर किये गए शोध के प्रस्तुतीकरण के लिए के लिए एक सांझा मंच उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग इस तरह के आयोजन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed