फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क की हालत खस्ता

हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क की हालत खस्ता

Mon, 25 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क की हालत खस्ता
पार्क में लगे झूले, उपकरण और लाइटें टूटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर कस्बा में स्थित चिल्ड्रन पार्क की हालत खस्ता है। पार्क मे लगे जिम के उपकरण और झूले टूट गए हैं। वहीं पार्क में लगाई लाइटें भी टूटी हैं। उनकी बैटरियां भी गायब हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण पार्क की दुर्दशा हो रही है। इस कारण लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।

हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क वन विभाग के अधीन है। तीन वर्ष पहले जिला प्रशासन ने बच्चों को खेलने और व्यायाम के लिए पार्क में जिम के उपकरण और झूले लगाए थे। उपकरणों की उचित देखरेख न होने के कारण ये टूट गए हैं। इस कारण पार्क में आने वाले बच्चों को खेलने और प्रेक्टिस करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला मुख्यालय का एकमात्र पार्क होने के कारण शहर के अलावा नजदीकी कस्बों अणु, पक्का भरो, सलासी से भी लोग पार्क में रोजाना सुबह और शाम सैर करने आते हैं, लेकिन पार्क की दुर्दशा के कारण लोग जिला प्रशासन को कोसते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन और विभाग की लापरवाही के कारण पार्क में स्थित उपकरणों व झूलों को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पार्क में बैठने के लिए लगाए बैंच भी खस्ता हालत में हैं। लोगों ने प्रशासन और विभाग से पार्क में उपकरणों को दोबारा स्थापित करने व पार्क की स्थिति का सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लाख का बजट स्वीकृत
डीएफओ प्रीति भंडारी का कहना है कि पार्क के कायाकल्प के लिए दस लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुके हुए थे। जल्द ही पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed