{"_id":"8586eec0e578c3683e9a1b99761df3be","slug":"80-lakh-sanction-for-eco-club-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के ईको क्लबों के लिए 80 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के ईको क्लबों के लिए 80 लाख स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रावमापा बाल हमीरपुर में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के 160 स्कूलों के ईको क्लब प्रभारियों के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला से प्रादेशिक समन्वयक रवि शर्मा तथा दिल्ली से अर्थियन कार्यक्रम के समन्वयक आशीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने ईको क्लब प्रभारियों को उनके स्कूल के लिए स्वीकृत प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने बारे टिप्स दिए। उन्होंने ईको क्लब के द्वारा सिटीजन साइंस प्रोग्राम को लागू करने को कहा। इस प्रोग्राम के तहत बच्चे अपने आस पास की घटनाओं का अवलोकन करेंगे तथा हर सप्ताह अवलोकन करके इसको नेट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल ने सभी अध्यापकों का इन प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए बधाई दी। चंबयाल ने कहा कि हमीरपुर से 101 स्कूल ने प्रोजेक्ट प्रपोज किए थे। जिसमें से 97 स्कूलों के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए। उनके लिए 13 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बिलासपुर के लिए 6 लाख, ऊना के लिए 3 लाख 53 हजार तथा पूरे प्रदेश के लिए लगभग 80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
जिला के 250 जिला क्लबों को 2500 रुपये की वार्षिक ग्रांट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिला के जो ईको क्लब अपनी वार्षिक रिपोर्ट नहीं भेज पाए हैं, उनकी ग्रांट बंद कर दी जाएगी। चंबयाल ने कहा कि ऐसे 15 स्कूलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अगली कार्रवाई के लिए स्टेट काउंसिल को जल्द ही इन क्लबों की ग्रांट बंद करने की सिफारिश की जाएगी।