फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   769 qualify constable written exam

हमीरपुर से 769 ने उत्तीर्ण की पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sat, 14 Sep 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हमीरपुर)। पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में बैठे जिला के 2465 अभ्यर्थियों में से 769 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जिला में लिखित परीक्षा के अधिकतम अंक 65 आए हैं। जबकि अभ्यर्थियों को तीन नंबर लंबाई के लगे हैं। कुल मिलाकर जिले के सामान्य वर्ग की अधिकतर मेरिट 68 अंक, ओबीसी वर्ग में 61, एससी वर्ग में 58 और एसटी वर्ग में 55 अधिकतम नंबर आए हैं। जिले से 2522 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2465 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा जिला में दो परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई थी। इस दौरान कुल 769 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास कर साक्षात्कार के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का परिणाम पुलिस विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साक्षात्कार की तिथियां हेडक्वार्टर से निर्देश के बाद अभ्यर्थियों को बता दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed