{"_id":"5c7c1405bdec227389636b4d","slug":"71551635461-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को पकड़वाने में काम करेगी पीपीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों को पकड़वाने में काम करेगी पीपीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस पब्लिक एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान रमेश ने की। बैठक में विशेष तौर पर डीएसपी हितेश लखनपाल, एसएचओ सदर संजीव गौतम ने शिरकत की। एसोसिएशन के प्रेस सचिव जसवीर कुमार ने बताया कि बैठक में जिलाभर के पीपीए सदस्यों ने हिस्सा लिया और आगामी दिनों के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में नए सदस्यों को बनाने के लिए चर्चा की गई और एसोसिएशन में महिला सदस्यों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई गई।
इसके साथ ही जिलाभर में यातायात को लेकर सुझाव लिए और यातायात में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए पुलिस का सहयोग लेने के लिए खाका तैयार किया गया। निर्णय लिया गया कि बढ़ रही चोरियों के पीछे कौन लोग काम कर रहे हैं, इनके लिए भी योजना बनाकर उन्हें पकड़वाने के लिए काम किया जाए। जल्द ही पीपीए की ओर से जिले के स्कूलों में नशे को लेकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर नकेल कसी जा सके। इस अवसर पर महासचिव राजीव पुरी, हेड कंट्रोलर जाहू राजन कपिल, भोरंज के सुभाष सोनी, नादौन के रिपन कपिल, भोटा के मेहर सिंह, सदस्य नेक राम, मुनीष पुरी सहित अन्य मौजूद रहे।