फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में जीते

सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में जीते

Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी स्कूल हमीरपुर के छात्रों का सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में बेहतर प्रदर्शन रहा। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का आयोजन पंडित मोहन लाल एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर -32 चंडीगढ़ में 12 से 15 अक्तूबर तक किया गया। इसमें सीबीएसई जोन में हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक कोच तरपृष्ट ठाकुर ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 8 पदक जीते। इसमें 5 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें बवीता ठाकुर ने 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक, आकांक्षा ठाकुर ने 400 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता। श्रेेया लगवाल ने 3000 और 800 मीटर में स्वर्ण, शिपाली ठाकुर ने 1500 मीटर और शुभम पठानिया ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि बवीता ठाकुर, श्रेेया लगवाल और आकांक्षा ठाकुर सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed