फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जोर्जिया के पहलवान ने दी भारत केसरी को पटखनी

जोर्जिया के पहलवान ने दी भारत केसरी को पटखनी

Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जोर्जिया के पहलवान ने दी भारत केसरी को पटखनी
p
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। जय लखदाता पीर हनुमान छिंज कमेटी ताल ने महादंगल का आयोजन किया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवानों समेत भारत और हिमाचल केसरी पहलवानों ने दमखम दिखाया। जोर्जिया से आए पहलवान डेविड टेडो और जूरा अखोबडजी मुख्य आर्कषण का केंद्र रहे। इस महादंगल में देश-विदेश के 80 नामी पहलवानों ने दमखम दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

तीन बंधी हुई कुश्तियों में एक-एक लाख और पांच कुश्तियों में 51-51 हजार रुपये की नकदी राशि से पहलवानों को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में जोर्जिया के डेविड टेडो ने बहादुरगढ़ से आए भारत केसरी प्रवेश को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता को ढाई लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये नकद राशि प्रदान की गई। वहीं विदेश से आए जूरा अखोबडजी ने हरियाणा के अमित को हराया। पंजाब, हरियाणा, जम्मू और यूपी के पहलवानों ने रात साढ़े आठ बजे तक अंधेरे के बावजूद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छिंज में 24 ढोलियों ने पहलवानों के साथ दर्शकों के बीच खूब रोमांच बनाए रखा। इस मौके पर छिंज मेला कमेटी के प्रधान सोनू शर्मा, सदस्यों रोहित कटोच, उत्तम कटोच, राकेश राणा, विजय पटियाल, मान चंद राणा, बबलू, निक्का राम, मुख्तयार पटियाल, सुनील पटियाल, संजीवन पटियाल, ध्यान चंद राणा, रमेश, विजय शर्मा, संजय पटियाल, नरेश, अजय, पवन डोगरा, संजय कुमार, ओम प्रकाश, संजीव डोगरा, कुलवीर और पुट्टू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed