{"_id":"68b3426922e64459750fc756","slug":"65-samples-of-chickens-were-sent-to-jalandhar-lab-for-testing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165262-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुर्गियों के 65 सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुर्गियों के 65 सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे
Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग ने मुर्गियों के 65 सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे हैं। हालांकि अभी तक जिला में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट एक से दो सप्ताह के भीतर आती है। पशुपालन विभाग की ओर हर साल नियमित प्रक्रिया के तहत मुर्गियों के खून के नमूने लिए जाते हैं। इन्हें जांच के लिए जालंधर लैब भेजा जाता है। यदि बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो उसके बाद विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सतीश कपूर ने बताया कि बर्ड फ्लू का कोई भी मामला नहीं आया है। नियमित प्रक्रिया के तहत 65 सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन