{"_id":"5c7c140fbdec2256ab4e79fc","slug":"61551635471-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में पार्किंग सुविधा न होने से लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द पार्किंग सुविधा प्रदान करने की मांग उठाई है। नगर पंचायत नादौन के डाकघर चौक से लेकर इंद्रपाल चौक तक हर समय सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। हालांकि, इन चौकों पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं लेकिन, वाहन चालक सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क होने से दोनों चौकों पर जाम की समस्या बनी रहती है।
लोगों में विशाल, सुशील, जोगिंद्र, दिनेश, ओम प्रकाश, मुकेश आदि ने कहा कि पार्किंग न होने से यह समस्या पेश आ रही है। अगर पार्किंग बनती है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने नगर पंचायत से पार्किंग सुविधा प्रदान करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे जाते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया कि वह सड़क किनारे वाहन पार्क न करें। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।