{"_id":"5c6c336fbdec2254606a7529","slug":"61550594927-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेओए भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को मिले मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेओए भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को मिले मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। कर्मचारी चयन आयोग के तत्वाधान में जेओए 556 पोस्ट कोड की चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरएंडपी नियमों में संशोधन होने पर बाहर हुए अभ्यर्थियों के स्थान पर पात्र अभ्यर्थियों को भी परिणाम से पूर्व इसमें शामिल करने की मांग उठी है। अभ्यर्थियों में मनिंद्र सिंह, राकेश, रेखा, सरिता, अंजू, साक्षी, किरण, प्रियंका, सरोज, नीना, निशा, बबिता आदि ने कहा कि इस वर्ग का परिणाम घोषित होने वाला है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सरकार की ओर से इस भर्ती के लिए आरएंडपी नियमों में संशोधन किए गए हैं।
इस कारण 1156 पदों के लिए जिन 340 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, उनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थी शर्तों को पूरा न कर पाने के कारण बाहर हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि इन 3400 में से काफी संख्या में अभ्यर्थियों के बाहर हो जाने के बाद मेरिट में अभी भी काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी बचे हैं जो लिखित और टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। यह अभ्यर्थी आरएंडपी रूल की सभी शर्तों को भी पूरा करते हैं। वहीं इनके पास कंप्यूटर में सरकारी डिप्लोमा भी है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सारी प्रक्रिया पूर्ण करके बैठे इस वर्ग को भी बुलाया जाए ताकि, संशोधन के बाद खाली हुए स्थान की जगह इन्हें मौका मिल सके। इन युवाओं का कहना है कि पहले भी यह वर्ग इसी तरह की भर्ती में अन्याय सहन कर चुका है। अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग से मांग की है कि 556 पोस्ट कोड के परिणाम को अभी घोषित न किया जाए और इस वर्ग को शामिल करने के बाद ही परिणाम निकाला जाए।