{"_id":"5c55d54abdec2273923c1ac5","slug":"61549129034-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पहुंचेगा मृतक विशाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहुंचेगा मृतक विशाल का शव
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के विशाल ठाकुर का शव 3 फरवरी को उसके निवास स्थान पर पहुंच जाएगा। शव को लेने के लिए परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक शव घर पहुंचेगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उपमंडल सुजानपुर की पंचायत दाड़ला के गांव भलेठ का युवक विशाल ठाकुर (23) की बीती 21 जनवरी को रूस की सीमा पर एक शिप ब्लास्ट में मौत हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों को दूरभाष पर प्राप्त हुई थी।
शव प्राप्ति को लेकर परिजन इंतजार कर रहे हैं। वह लगातार कंपनी प्रबंधन से संपर्क में है। शव प्राप्ति को लेकर परिजनों ने भारत सरकार विदेश मंत्रालय में भी संपर्क किया था। यहां पर उन्हें आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र शव और इसे लेकर जरूरी सूचना घर तक पहुंचाई जाएगी। बहरहाल शव प्राप्ति को लेकर परिजनों को सूचना मिली है। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। युवक के मामा राज राणा ने कहा कि रविवार को शव घर पहुंचेगा और इसी दिन उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।