फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर पुल के पास दो बसों की टक्कर से दो दर्जन यात्री घायल

सुजानपुर पुल के पास दो बसों की टक्कर से दो दर्जन यात्री घायल

Thu, 03 Jan 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की सीमा के साथ लगते सुजानपुर-आलमपुर पुल के पास वीरवार सुबह दो निजी बसों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। सुबह करीब 9 बजे हुई इस टक्कर का कारण कोहरा और आग से उठने वाला धुआं बताया जा रहा है। दोनों ही बसों की गति कम थी अन्यथा अधिक नुकसान हो सकता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन एवं सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने मौके पर आकर स्थिति संभाली और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। वहीं आलमपुर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में घायल हुए दोनों बसों के चालकों सतीश कुमार और उधम सिंह ने कहा कि जैसे ही वह बसों के साथ ब्यास पुल के नजदीक ख्वाजा मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग आग जलाकर ठंड दूर भगा रहे थे। आग का धुआं और धुंध इतनी ज्यादा थी कि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

जिसके चलते दोनों निजी बसों में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों के साथ अध्यापकों, मजदूर वर्ग एवं रोजमर्रा के कार्य के लिए सुजानपुर आने वाले लोगों को चोटें आई हैं। सुजानपुर अस्पताल में मौके पर पहुंचे उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, भाजपा नेता सुधीर भटनागर, सुजानपुर व्यापार मंडल राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर के साथ साथ जयसिंहपुर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई। सुजानपुर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय भारद्वाज का कहना है कि जो भी घायल सुजानपुर अस्पताल पहुंचे हैं, उन्हें निशुल्क दवाइयां, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। करीब दो दर्जन लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। जिन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से एक गंभीर घायल व्यक्ति प्रीतम चंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कमल भारद्वाज, बलवीर, विनोद, अदिति, धीरू राम, नंदिनी, उत्तम चंद, अवतार सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, विनीत, पिंटू, राजेश, ज्योति, प्रकाश, इसरो देवी, सन्नी, रामचंद्र, देशराज, शिवानी, सूर्यांश आदि को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को दो 2000 रुपये आर्थिक सहायता दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर में इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को निशुल्क दवाइयां एवं अन्य उपचार उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed