{"_id":"5a3d374a4f1c1b87698c326e","slug":"61513961290-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद पिया की आए.. गाने का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद पिया की आए.. गाने का हुआ विमोचन
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी(हमीरपुर)। एल सीरिज म्यूजिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अवाहदेवी ने प्रथम स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ‘याद पिया की आए’ गाने का विमोचन किया। कंपनी की सदस्य व गायक डॉ. लता पठानिया ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य हिमाचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रदेश के ऐसे दुर्गम इलाके जहां पर संगीत संबंधी सुविधाएं नहीं हैं, वहां से दबी हुई प्रतिभाओं को खोज कर उभारना है। कंपनी महिला प्रतिभागियों को निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है।
कंपनी एक्टिंग, मॉडलिंग व सिंगिंग आदि प्रतिस्पर्धाएं करवाकर विजयी प्रतिभागियों का चयन करके उन्हें भी काम करने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के बैनर तले हिमाचल के मशहूर कलाकार ऋचा धीमान, कर्ण आर्यन, संजना खन्ना, मनीष चौधरी आदि भी काम कर चुके हैं। इस मौके पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य एचसी पठानिया, अजय पठानिया, विनोद ठाकुर, बलबीर गुलेरिया, धर्म सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे।