{"_id":"5a2e97cb4f1c1bc1678c0fda","slug":"61513002955-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से टैक्सी चालक की मौत
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में एक टैक्सी चालक की टैक्सी चलाते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजिंद्र कपूर निवासी चिल्लियां रविवार को अपने गांव से टैक्सी में सवारी लेकर होशियारपुर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह मात्र दो किलोमीटर दूर गगाल गांव में पहुंचा कि उसने बेचैनी अनुभव की। राजिंद्र ने यात्रियों को दूसरा वाहन करने की सलाह दी व उन्हें दूसरे वाहन में बैठाकर होशियारपुर रवाना किया।
इसके बाद वह स्वयं ही नादौन अस्पताल उपचार करवाने पहुंचा व अपने परिजनों को खबर दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राजिंद्र कपूर के इकलौते बेटे की डेढ़ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी।