फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   60 lakh budget approved for Barsar Hospital

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल के लिए 60 लाख का बजट मंजूर

Sun, 20 Aug 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर और बिझड़ी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में शनिवार को विभिन्न समस्याओं और बजट पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने की। बैठकों में दोनों अस्पतालों का स्टाफ भी उपस्थित रहा। अस्पतालों के चिकित्सकों ने पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया तथा साथ में आगामी समय में अस्पतालों के लिए जो जरूरी उपकरण हैं, उनके लिए बजट उपलब्ध करवाने को भी कहा। बड़सर अस्पताल के लिए रोगी कल्याण समिति की ओर से 60 लाख रुपये के करीब खर्चे का अनुमान रखा गया। इसे बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व एसडीएम बड़सर ने अपनी स्वीकृति दी। बीएमओ बड़सर डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि बड़सर अस्पताल में आय के स्रोत भी हैं, जिनको रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल की सुविधाओं पर खर्चा जा सकता है। इसके बाद बिझड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विशाल वैष्णव ने कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसके लिए बजट उपलब्ध करवाया जाए। रोगी कल्याण समिति ने बिझड़ी अस्पताल के लिए तीन लाख 90 हजार रुपये का बजट रखा था, लेकिन एसडीएम ने इस बजट का पुनर्मूल्यांकन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस बजट को कम किया जाए और आवश्यक उपकरणों व जरूरतों को ही पूरा किया जाए। बिझड़ी अस्पताल में जनरेटर नहीं है, ईसीजी मशीन की हालत भी खस्ता है। फर्नीचर की कमी है और छत से पानी टपकता है। इसके लिए बजट की तत्काल जरूरत है। इस बारे में विचार-विमर्श किया गया। लेकिन जितना बजट बिझड़ी अस्पताल के लिए रखा गया था उसका पुनर्मूल्यांकन करने के आदेश एसडीएम ने दिए। उन्होंने कहा कि आय और व्यय के हिसाब से ही खर्चे होने चाहिए। जितनी आय प्राप्त कर सकते हैं, उसी के हिसाब से रोगी कल्याण समिति खर्च कर सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। दानी सज्जन भी सामने आ सकते हैं, जो अस्पताल में जरूरी चीज उपलब्ध करवा सकें। बैठक के उपरांत एसडीएम बड़सर ने बिझड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति आय के साधन ढूंढें ताकि मरीजों की सुविधाओं में इजाफा हो सके। इस बैठक में बिझड़ी पंचायत प्रधान संजय शर्मा, जिला परिषद मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य अनिता कुमारी, व्यापार मंडल के प्रधान ओमकार दत्त शर्मा के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed