{"_id":"5c75766cbdec226bbc657a36","slug":"51551201900-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला का दसवां जनमंच कार्यक्रम तीन मार्च को गलोड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला का दसवां जनमंच कार्यक्रम तीन मार्च को गलोड़ में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला का दसवां जनमंच कार्यक्रम 3 मार्च को गलोड़ में
वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर होंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि
जनसंपर्क विभाग ने कार्यक्रम के लिए लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला में दसवां जनमंच कार्यक्रम 3 मार्च रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की जनमंच कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो, इसके लिए मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हमीरपुर की ओर से ग्राम पंचायत गलोड़ खास, लहड़ा, उट्टप, हरेटा, सरेड़ी, गोईस, फाहल, मैड़, पनयाली, कश्मीर, गाहली और इसके साथ लगती पंचायतों में ध्वनि प्रसार यंत्रों से सुसज्जति प्रचार वैन के जरिये व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान लोगों को बताया गया कि वे जनमंच कार्यक्रम से पहले अपनी विभिन्न प्रकार की शिकायतों को संबंधित पंचायतों के सचिव के पास पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें। सभी पंचायत घरों में जनमंच कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। जनमंच कार्यक्रम में वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वे लोगों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर निपटारा भी किया जाएगा।