फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलवामा हमले के बाद थानों में कश्मीरी लोगों के पंजीकरण बढ़ा

पुलवामा हमले के बाद थानों में कश्मीरी लोगों के पंजीकरण बढ़ा

Tue, 19 Feb 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। पुलवामा में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में आतंकी हमले के बाद हमीरपुर और सुजानपुर थाने में भी कश्मीरी समुदाय के लोगों को लेकर पूछताछ करने का दौर और उनके नाम थाने में दर्ज करने का कार्य लगातार चलाया जा रहा है। सुजानपुर थाने में अब तक करीब 3 दर्जन कश्मीरी युवक पंजीकृत किए गए हैं। वहीं, हमीरपुर थाने में भी करीब दो दर्जन कश्मीरी लोग मंगलवार को पंजीकरण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

थाना सुजानपुर में मंगलवार को बिना पहचान दर्ज किए रह रहे कश्मीरी युवकों को थाने में हाजिर किया गया है और उनके नाम पता दर्ज करके उन्हें आइडेंटिटी कोड दिया गया है। 35 कश्मीरी युवक जो अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, उनके नाम पते-दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके साथ ही सुजानपुर पुलिस ने यह फरमान भी जारी किया है कि आगामी 24 घंटों के भीतर और कोई कश्मीरी युवक जो थाना सुजानपुर में बिना एंट्री के रह गया है, वह आकर अपना पंजीकरण करवा लें। कश्मीरी मूल के यह लोग जिले में दिहाड़ी और फेरी लगाने का काम करते हैं। ऐसे में पुलिस ने सभी प्रवासियों को पहचान पत्र बनवाने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी श्याम लाल ने कहा कि जो बिना पहचान पत्र के पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed