{"_id":"5b65b6974f1c1ba03e8b5164","slug":"51533392535-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पानी उफान पर, स्कूल जाने से वंचित रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पानी उफान पर, स्कूल जाने से वंचित रहे छात्र
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते डुग्गा गांव के छात्र शनिवार को नाले में पानी के उफान के कारण स्कूल जाने से वंचित रह गए। डुग्घा एनएच पर पुल का निर्माण कार्य होने के कारण ग्रामीणों के लिए नाले से होकर ही जाने का रास्ता बचा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए नाले के पानी के उतरने का इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को भारी बारिश के बाद डुग्गा के पास नाले में पानी आने की वजह से विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पाए। छात्रों को नाले के पानी के उतरने का इंतजार रहा और वह स्कूल से वंचित रह गए। नाले में पानी के उफान को पार करने में जान जाने का खतरा बना रहता है।
डुग्गा में सड़क पर पुल का निर्माण कार्य चले होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर किसी डुग्गा निवासी को हमीरपुर बाजार जाना हो तो उसे 6 किलोमीटर बाईपास से होकर जाना पड़ेगा या फिर डुग्गा से पुराना रोड है जो खस्ताहाल है। उस रोड से जाते समय बीच में नाला पार करना पड़ता है। जहां बरसात के दौरान पानी उफान पर रहता है। इससे जान जोखिम में डालकर लोगों को अपने गंतव्य जाना पड़ता है। शनिवार को भी गांव के कुछ बच्चे नाले में उफान के कारण स्कूल जाने से वंचित रह गए। स्थानीय लोगों नीरज कुमार, ध्यान चंद, विक्रम, सींटू, ज्ञान चंद आदि ने उपायुक्त हमीरपुर से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।