{"_id":"5a5793354f1c1b68188b45f0","slug":"51515688757-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मवेशियों की समस्या पर 14 को होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मवेशियों की समस्या पर 14 को होगा मंथन
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लावारिस पशुओं की समस्या एक विकराल समस्या बनी हुई है जिसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इसके लिए गौसदनों के निर्माण की प्रक्रिया भी ठंडे बस्ते में पड़ गई है।पशु लोगों की फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं तथा कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए युवा सेवा संघ संगठन आगे आया है। जो आने वाले 14 जनवरी, रविवार को बस्सी के शम्भू ताल में इस समस्या के बारे में स्थानीय लोगों से चर्चा करेगा। संगठन के अध्यक्ष मयन रनौत ने कहा कि यह संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है और संगठन का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच देना है कि लोग अपनी समस्या को खुद संगठित होकर खत्म कर सकें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है वह बैठक में भाग लें और इस समस्या पर अपनी राय दें।
विज्ञापन