फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift at Barsar Mini-Secretariat out of order; people inconvenienced.

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय बड़सर की लिफ्ट बंद, लोग परेशान

Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। मिनी सचिवालय बड़सर में शनिवार को लिफ्ट बंद रहने से सरकारी कामकाज के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे बंद हुई लिफ्ट शाम साढ़े चार बजे तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सचिवालय पहुंचे कमल देव, रानी, कल्पना और विजय भारद्वाज ने बताया कि जरूरी कार्य के लिए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

पांच मंजिला भवन में वेलफेयर समेत कई विभाग चौथी मंजिल पर स्थित हैं। ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगातार सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल है। लोगों ने प्रशासन से लिफ्ट की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने कहा कि कई बार बिजली की उचित सप्लाई न होने पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लिफ्ट स्वत: बंद हो जाती है। जल्द ही लिफ्ट को ठीक करवाकर सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed